ब्वॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची लेडी कॉस्टेबल, तो पीछा कर रहे तीन पुलिस जवानों की बदल गई नियत.. गैंगरेप से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप..

0
85

06 अप्रैल 2019, हाजीपुर (बिहार)। हाजीपुर पुलिस लाईन में पोस्टेड एक महिला पुलिसकर्मी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। महिला आरक्षी फोन से बात करती हुएकथित प्रेमी से मिलने पहुंची थी। उसका पीछा कर दो-तीन की संख्या में पुलिस जवान भी वहां पहुंचे औरउसके प्रेमी को भगा दिया। मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ कथित रूप से जोर-जबरदस्ती की।

बीज निगम के पास गयी मिलने

  • हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोरलेन में दिग्घी पुलिस लाइन की घटना बताई गई है।
  • पुलिस लाइन में सेवा दे रही एक महिला आरक्षी मोबाइल पर बात करते जा रही थी।
  • दो-तीन की संख्या में जवान उसका पीछा कर रहे थे।
  • सूत्रों के अनुसार- बीज निगम के आगे से जाने वाली सुनसान जगह पर कथित रूप से महिला आरक्षी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को मिलने के लिए बुलाया था।
  • ब्वॉयफ्रेंड पहले से बाइक लगाए इंतजार कर रहा था।
  • महिला आरक्षी प्रेमी के साथ बात करने लगी।
  • इसी दौरान पीछा करते पहुंचे दो-तीन की संख्या में पुलिसवाले महिला आरक्षी के प्रेमी को ललकारा।
  • आरक्षी जवान सादे ड्रेस में थे।
  • यह देख प्रेमी वहां से भाग खड़ा हुआ।

बैरक लौटने पर महिला पुलिसकर्मियों को बताया

  • सूत्रों ने बताया है कि महिला आरक्षी के साथ उन रंगरूटों ने गैंगरेप किया।
  • बदहवास हालत में वो बैरक तक पहुंची और वहां मौजूद महिला आरक्षियों को घटित घटना की जानकारी दी।
  • इसके बाद पुलिस महकमे में भूचाल आ गया।
  • बताया गया कि इसपर पर्दे डालने की कोशिश हो रही है। वरीय पुलिस अफसरों ने भी इस संबंध में पूछे जाने पर चुप्पी साध ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here