CAF जवानों के लिए खुशखबरी, वे भी बन सकते हैं मंत्री, विधायक और जन प्रतिनिधियों के PA और बाबू..

0
147

रायपुर 10 अगस्त, 2019। CAF के आरक्षक भी सीधे सहायक ग्रेड -3 के पद पर पदस्थ किए जा रहे हैं। यानि साफ है अब सीएएफ जवानों के लिए मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों के पीएम और बाबू बनने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसा ही एक राज्यपाल के नाम का सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया है। जिसमें आरक्षक अशोक कुमार मिश्रा, चौथी बटालियन माना रायपुर को महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया का निज सहायक बनाते हुए सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ किया गया है।

उल्लेखनीय है इसके पूर्व भी आरक्षक को एक विधायक का पीए बनाया गया है। अब माना जा रहा है कि आगे की राह आसान हो गई है। बताया तो ये भी जा रहा है कि CAF के जवानों का DEF में भी स्थानांतरण हो सकता है, इस संबंध में नियम भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here