खुशखबरी : टमाटर समेत सब्जियों के दामों में आई गिरावट, देखिए राजधानी रायपुर में नई कीमते……

0
596
A vegetable seller reaches for money from a customer at a market in Jakarta, Indonesia, June 2, 2017. REUTERS/Beawiharta

रायपुर, 27 नवम्बर 2021। देश में इन दिनों टमाटर समेत सब्जियों के बढ़ते दामों ने हाहाकार मचा रखा हैं। कई राज्यों में तो टमाटर 100 रुपए किलो में बिक रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी टमाटर 100 रुपए तक पहुंच गया था। वहीं आज शहर वासियों को इससे बड़ी राहत मिली है।

थोक बाजार में टमाटर के भाव में कुछ कमी देखी गई है।

जिसके बाद अब आम लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। आज शहर के प्रमुख बाजारों में एक किलो टमाटर 35 से 40 रुपए के भाव में मिल रहा है। जबकि बीतों दिनों टमाटर की कीमत 100 रु किलो था।

टमाटर समेत अन्य सब्जियों के दाम में भी भारी गिरावट आई हैं। व्यापारियों का कहना है कि प्रोडक्शन बढ़ने से टमाटर के दाम में गिरावट आई है। वहीं आने वाले दिनों में दाम में और भी कमी आने की पूरी संभावना है।

छत्तीसगढ़ के आलवा अन्य राज्यों राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में दामों में कमी देखने का मिल रही है।