‘हर-हर भोले, घर-घर भोले’ के नारों के साथ गूंजा खुर्सीपार.. भिलाई में पहली बार दिखी मातृशक्ति की ताकत.. करीब 5 हजार महिलाओं ने निकाली ‘भोले बाबा के बारात’ की आमंत्रण रैली

0
453

भिलाई 9 फरवरी, 2020। भगवान भोलेबाबा की बारात में शामिल होने के लिए रविवार को शंखनाद आमंत्रण रैली निकाली गई।

बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, इस आमंत्रण रैली में 5 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। सबसे खास बात रही कि सामने झांकी चल रही थी साथ ही साथ महिलाएं ढोल लेकर पूरे रैलियों का नेतृत्व की। इस आमंत्रण रैली में शहर की 4500 से अधिक महिलाएं बोल बम के नारे के साथ कई किलोमीटर पैदल चली।

हर-हर भोले, घर घर भोले के नारे के साथ गूंजा खुर्सीपार

आमंत्रण रैली की शुरुआत महिलाओं के द्वारा की गई इसमें हजारों महिलाओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्कूल से पदयात्रा शुरू की। जो संगम चौक वार्ड 32 होते हुए जॉन 3 के वार्ड 33 पहुंची जहां स्थानीय लोगों ने इन महिलाओं का आत्मीयता से स्वागत किया। इसके बाद रैली सुभाष मार्केट हनुमान मंदिर जून 1 शिवालय मंदिर में पूजा अर्चना कर समाप्त हुई।

भगवान भोले बाबा की आमंत्रण दिल्ली में दिखी मातृशक्ति

भिलाई शहर में ऐसा पहली बार हुआ जब भगवान भोलेनाथ की बारात से पहले आमंत्रण रैली में इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई हो। बताया जाता है कि करीब 5000 महिलाएं इस आमंत्रण रैली में शामिल रही और भगवान भोले बाबा के नारे लगाते रहे। भोले बाबा का नारा है बाबा एक सहारा है के नारों के साथ महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।

नागपुर की महिला धमाल ने बनाया माहौल

बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित होने वाली बारात के लिए नागपुर की महिला धमाल की टुकड़ी पहुंची थी जहां महिला धुमाल पार्टी के पीछे आमंत्रण रैली का जनसैलाब उमड़ पड़ा हजारों महिलाओं ने घर-घर पहुंचकर बाबा की बारात में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन भी किया।

भोले बाबा की झांकी ने सबका मन मोह लिया

इस आमंत्रण रैली में मुख्य रूप से हजारों महिलाओं की इस आमंत्रण रैली में 9 फीट की भगवान भोलेनाथ की झांकी लगाई गई थी जो इस रैली का आकर्षण का केंद्र बनी रही। जिसने भी इस रैली को देखा भोले बाबा की भक्ति में डूब गया।

महिला जिला अध्यक्ष मंजू मिश्रा , उप – अध्यक्ष सुलेखा यादव
(पार्षद), रेणु तुलानी, सविता सोनी, पुस्पा सिंह, अनीता सिंह, सरस्वती यादव, कुमारी लक्ष्मी, सरस्वती जांगडे एवं हजारों महिलाए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।