भोले बाबा की बारात का आमंत्रण देने उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब.. दया सिंह बोले- भिलाई के लिए ऐतिहासिक दिन.. देखिए खास तस्वीरें और वीडियो..

0
83

भिलाई 9 फरवरी 2020। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के आमंत्रण रैली महिला विंग के द्वारा शंखनाद किया गया। समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि आज इस रैली में करीब 5000 महिलाएं शामिल हुई।

समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि यह भिलाई के इतिहास के लिए गौरव की बात है कि जहां एक साथ महिलाएं भोले बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे। इस ऐतिहासिक दिन पर भोले बाबा की कृपा से मातृशक्ति का दर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि आमंत्रण रैली पंडित जवाहर नेहरू स्कूल से 11 बजे शुरू होकर संगम चौक वार्ड-32 होते हुए जोन-3 वार्ड-33 होते हुए सुभाष मार्केट, हनुमान मंदिर, जोन-1 शिवालय मंदिर में पूजा अर्चना कर 3 बजे समाप्त हुई।

रैली के प्रारंभ में भोले शंकर की 9 फिट की झांकी थी। उसके बाद नागपुर से महिला बेंड पार्टी धमाल के पश्चात 5 हज़ारों महिलाओं ने जन सैलाब कतार बार बाबा की आमंत्रण रैली को सफल बनाये। मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष मंजू मिश्रा, उप – अध्यक्ष सुलेखा यादव (पार्षद), रेणु तुलानी, सविता सोनी, पुस्पा सिंह, अनीता सिंह, सरस्वती यादव, कुमारी लक्ष्मी, सरस्वती जांगडे एवं हजारों महिलाए कार्यकर्ता उपस्थित थे।