छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान

0
131

रायपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने शासन और प्रशासन सब की चिंता बढ़ा दी है। राजधानी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। होली के अगले दिन आज सुबह से अब तक 9 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। रायपुर सीएचएमओ मीरा बघेल ने 9 मौतों की पुष्टि की है। प्रशासन ने हालात को चिंताजनक बताया है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाने पर सरकार विचार कर सकती है। संक्रमण की यही स्थिति रही तो लॉकडाउन पर विचार हो सकता है। सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के आंकड़े और प्रतिशत बेहद चिंताजनक है।

जिलों के बढ़ते मामलों पर व्यक्त की चिंता

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लॉकडाउन के विकल्प पर कहा कि राज्य और देश ने पहले भी स्थिति के अनुरूप इस विकल्प को चुना है। अब भी परिस्थिति को देखकर इसे चुना जा सकता है, लेकिन लॉकडाउन संक्रमण को रोकने का समाधान नहीं है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अन्य जिलों के बढ़ते मामलों पर गंभीरता व्यक्त की है।