लॉकडाउन के दौरान मुंबई में फंसे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव पहुंचे रायपुर… 14 दिनों के लिए खुद को किया आईसोलेट.. कहा- नियम सबके लिए हैं..

0
90

रायपुर 27 मार्च, 2020। लॉकडाउन की वजह से काफी दिनों से मुंबई में फंसे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आखिरकार रायपुर पहुंच हए है। जिसके बाद उन्होंने स्वास्थागत कारणों से खुद को आईसोलेट कर लिया है। सिंहदेव 14 दिनों तक क्वारेंटाइन में रहेंगे। इस दौरान वे बंगले से ही कोरोना रोकथाम के लिए किए जा रहे कामों की समीक्षा करेंगे।

दरअसल करीबी रिश्तेदार के स्वास्थ्यकर कारणों से उपचार के लिए मुंबई गए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव शाम को रायपुर लौट आए। इस आईसोलेशन के दौरान वे प्रत्यक्ष संपर्क नहीं रखेंगे लेकिन यदि आवश्यकता पड़ी तो वे खुद को कव्हर में रखते हुए पर्याप्त दूरी से संवाद करेंगे। इस चौदह दिन के दौरान उनसे मिलने वाले भले वे सुरक्षित दूरी पर से मिलें, स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने उन सबका रिकॉर्ड भी रखने को कहा है।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा “नियम सबके लिए है.. मैंने आते ही आईसोलेशन के लिए कहा.. और अब खुद को आईसोलेट कर लिया है..”।