स्वास्थ्य मंत्री के चाचा यूएस सिंहदेव का दिल का दौरा पड़ने से निधन, शोक में डूबा राजपरिवार, पूरे सरगुजा में शोक की लहर..

0
87

21 मई, 2019 सरगुजा/रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के चाचा यूएस सिंहदेव का रामकृष्ण अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे सरगुजा में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक यूएस सिंहदेव ( उमेश्वर शरण सिंहदेव) का निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ है। सूचना मिलने पर शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह, विधायक पारसनाथ राजवाड़े और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी रामकृष्ण अस्पताल पंहुचे थे।

बता दें कि रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में यूएस सिंहदेव का इलाज चल रहा था। यूएस सिंहदेव सूरजपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बीएस सिंहदेव ( बिंदेश्वर शरण सिंहदेव) के पिता जी हैं। यूएस सिंहदेव के पार्थिव शरीर को आज देर शाम अंबिकापुर लाया जाएगा। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूएस के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here