रायपुर। राजधानी रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। मंदिर हसौद के पास एक गांव में दो मासूम बच्चियों के अपहण कर एक बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाली महिला ने दो बच्चियों का अपहरण कर लिया। अपहरण कर एक ढाई साल की बच्ची की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंदिर हसौद के नवागांव के सतनामी पारा की है। आरोपी महिला का नाम गंगाबाई है जो कि मृतक बच्ची की दूर की चाची लगती है।
- पुलिस के मुताबिक महिला ने पड़ोस में रहने वाले निराला परिवार की दो बच्चियों नम्रता निराला ढाई वर्ष और निकिता निराला पांच वर्ष का अपहरण कर अपने घर ले गयी।
- घर के कमरे में आरोपी महिला ने नम्रता की बेहरमी से गला घोटकर हत्या कर दी और अपने घर के पिछे रखे रेत में शव को गाड़ दिया।
- उसके बाद आरोपी ने दूसरी बच्ची की हत्या की नियत से उसके पैर हाथ रस्सी से बांध दिये।
- जब बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, तब आसपास के लोग बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर महिला के घर पहुंचे।
- घर में रस्सियों में बंधी बच्ची को देख महिला के चंगुल से उसे छुडाया।
- साथ ही घटना की जानकारी मंदिर हसौद थाने में दी।
- वहीं महिला के चंगुल से छुटी बच्ची ने अपनी बहन नम्रता की हत्या होने की बात परिजनों को बतायी।
- जिसके बाद आरोपी महिला को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया।
- घटना के बाद से मंदिर हसौद के पूरे इलाके में भय का माहौल है।
- फिलहाल हत्या के आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।