हुक्काबार में कश लगाते मिले युवक-युवतियां.. देर रात पुलिस ने 5 हुक्काबारों पर मारा छापा.. संचालकों पर हुई कार्रवाई..

0
70

बिलासपुर। प्रदेश में चल रही हुक्काबरों पर राज्य सरकार सख्त नजर आ रही है। बावजूद इससे हुक्का बार संचालक बेखौफ शहर में हुक्का परोस रहे है।  हाईकमान से मिले निर्देश के बाद बिलासपुर पुलिस ने शहर के पांच हुक्का बार में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को कई युवक-युवती हुक्काबार में कश लगाते मिले। बाद में समझाइश देकर उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं बार मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ कोटापा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। दरअसल मोटी कमाई का जरिया बन चुके हुक्का बार बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है। और इस पर कार्रवाई कर-करके पुलिस के पसीने भी छूट रहे है। इसकी वजह है कि ठोस कानून ना होना। यहीं कारण पुलिस छापा तो जरुर मारती है। लेकिन उस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती। जिसकी वजह से संचालक दूबारा हुक्का बार चालू कर लेता है।

हुक्का बार में कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्लानिंग कर हुक्काबार पर कार्रवाई चल रही है, यहां भी छापेमारी हुई। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगा। गृहमन्त्री ने आगे भी बिलासपुर सहित पूरे प्रदेश में हुक्काबारों पर कार्रवाई जारी रखने के साथ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

  • प्रदेश में संचालित हुक्काबारों को लेकर सरकार सख्त है।
  • गृह मंत्री ने इस पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
  • रविवार को इसी कड़ी में बिलासपुर में पुलिस ने आधा दर्जन हुक्काबारों में छापा मारा।
  • जिसमें कई युवक-युवती देर रात तक हुक्काबार में कश लगाते मिले।
  • बार संचालको व कर्मचारियों पर कोटापा एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।