विजय रथ में सवार में हुए जोगी कांग्रेस के 100 से अधिक कार्यकर्ता, वैशाली नगर में शुभम सिंह के साथ शमशाद बेगम समेत 50 महिलाओं ने भी किया बीजेपी ज्वाइन.. देखिए तस्वीरें..

0
63

19 अप्रैल, 2019 भिलाई। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में आज 100 से अधिक जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वाइन किया है। वैशालीनगर में जोगी कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। जोगी कांग्रेस की तेज तर्रार नेत्री शमशाद बेगम और युवा नेता शुभम सिंह के साथ 50 महिलाओं समेत 100 युवाओं ने दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया है।

बता दें शमशाद बेगम जोगी कांग्रेस की तेज तर्रार कार्यकर्ता मानी जाती है। उन्होंने विधानसभा चुनाव में वैशालीनगर की वार्ड क्रमांक एक खम्हरिया से 700 से 800 वोट जोगी कांग्रेस की झोली में डाली थी। अब बीजेपी में शामिल होने से निश्चित तौर पर विजय बघेल को फायदा होगा।

शुभम सिंह ने वार्ड-26 कैम्प-2 के 60 से ज़्यादा युवकों के साथ शुभम सिंह बीजेपी ज्वाइन की है। शुभम ने बताया कि वे भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल से काफी प्रभावित है। और उनका इस क्षेत्र में जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसका लोकसभा में विजय का VICTORY परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने ये भी कहा कि वे सौम्य, सरल व्यक्तित्व के इंसान है। उनके जैसे लोगों की राजनीति में जरुरत है। मुझे वे जो भी जिम्मेदारी देंगे उसे मैं पूरी इमानदारी से पूरा करुंगा।

इस दौरान पुरषोत्तम यादव, दीपक चौरसिया, सुरया पंडित, गहलोत, विपिन चौधरी, परमजीत सिंह, सूरज सहानी, शुभम साव, सत्यम यादव, लकी साहू, जय यादव, अभिषेक शर्मा, बूज्जी राव, रितेश लखोटिया, मृदुल मिश्रा, राजवीर सिंह, बबलू चौधरी, देवेंद्र, आयुष शाह, विक्की सिंह एवम अनेक कार्यकता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here