रायपुर में नशे के लिए लड़कियां कर रही दादागिरी, दारू पीने पैसे नहीं देने पर पेट्रोल पंप कर्मी को मारा चाकू… दो लड़कियों को होटल से किया गिरफ्तार…

0
957

रायपुर 8 जुलाई 2021। राजधानी रायपुर में अब लड़कियां नशे के लिए गुंडागर्दी पर उतर आई है। बुधवार की रात एक पेट्रोल पंप में हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने दो लड़कियों और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी फरार है,जिसकी तलाश जारी है। इस बीच लड़कियों और युवको के द्वारा सिविल लाईन स्थित जय जवान पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट का एक वीडियों भी जमकर वायरल हो रहा है।

दो लड़कियों को होटल से किया गिरफ्तार

वीडियों में साफ देखा जा सकता हैं कि, लड़कियां पेट्रोल पंप में काम कर रहे कर्मचारी से विवाद कर रही है। उसके कुछ देर बाद ही दो युवक वहां आये और कर्मचारी पर चाकू से वार कर मौके से फरार हो गये। घटना के बाद से ही पुलिस दोनों युवती और आरोपी लड़कों की तलाश कर रही थी। इस दौरान युगल टांडी और दो युवतियों को राजधानी के एक होटल से गिरफ्तार किया है। पेट्रोल पंप कर्मचारी के द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के मुताबिक, युवक उससे दारू पीने के लिए पैसे मांग रहा था। इस दौरान सभी शराब के नशे में थे। पैसे नहीं देनें पर युवकों ने उसे चाकू मार दिया। चाकूबाजी की घटना के दौरान युवकों के साथ खड़ी युवतियां भी कर्मचारी से झूमाझटकी कर रही थी।

लड़कियों ने महिला कांस्टेबलों के साथ जमकर किया विवाद

बताया जा रहा हैं कि जब पुलिस इन दोनों युवतियों को गिरफ्तार करने पहुंची थी तो दोनों लड़कियों ने महिला कांस्टेबलों के साथ जमकर विवाद किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर सिविल लाईन थाना लेकर आयी है। थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।