मेकाहारा हत्याकांड का हुआ खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

0
463

रायपुर 8 जुलाई 2021। मेकाहारा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बदमाश शातिराना तरीके से वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए थे। लेकिन अब पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा है।

कुल्हाड़ी से वार कर की थी हत्या

दोनों आरोपियों ने मेकाहारा अस्पताल में खाना बनाने वाले जीवन नाम के युवक की हत्या की थी। कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, इस वारदात के बाद एक बार फिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी उठ रहे थे। पुलिस हत्या मामले में 3 बाइक सवारों पर शक जता रही थी। शक सही निकाला और क्राइम करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी गई है। आरोपियों में नवीन पॉल और नंदू शर्मा की भी गिरफ्तारी गई है। ये आरोपी जीवन के पूर्व परिचित थे, पैसों की लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिस गाड़ी से फरार हुए थे, वो भी चोरी की निकली है। कुछ महीने पहले ही आरोपियों ने डॉक्टर की गाड़ीचोरी की थी। जिसमे दोनों के खिलाफ मौदहापारा थाना में अपराध भी दर्ज है। आरोपियों को उरला इलाके के अटारी चौक से गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

उरला सीएसपी की टीम ने आरोपियों को पकड़कर मौदहापारा पुलिस के हवाले किया है। हत्या कर आरोपी लगातार अपना लोकेशन बदल रहे थे। आरोपी तरुण रामनगर गुढ़ियारी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेकाहारा के सामने ही घुमंतु बदमाश के जैसे बैठे रहते थे। वारदात के दिन भी जीवन लाल के पास गए थे। इस दौरान विवाद हुआ और कुल्हाड़ी मार कर फरार हो गए थे।