राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी.. देखें लिस्ट..

0
104

रायपुर 27 सितंबर, 2019। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी की गई है। राज्य सरकार ने अधिकारियों को वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान से प्रवर श्रेणी वेतनमान में नियुक्त किया है| इनमें से दो अधिकारियों को बढ़ा हुआ वेतनमान एक जनवरी 2018 से शेष अधिकारियों को 13 दिसंबर 2019 से मिलेगा।

अधिकारियों के नाम

  • सरगुजा संभागीय आयुक्त कार्यालय में पदस्थ उपायुक्त कैलाश राम भगत,
  • गरियाबंद संयुक्त कलेक्टर जेआर चौरसिया,
  • रायपुर राज्य शहरी विकास अभिकरण में एसीईओ सौमिल रंजन चौबे,
  • दुर्ग संभागीय आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त बिशेलाल गजपाल,
  • दुर्ग संयुक्त कलेक्टर प्रमोद शांडिल्य,
  • रायगढ़ नगर निगम आयुक्त राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,
  • कोंडागांव जिला पंचायत सीईओ देवनारायण कश्यप,
  • उत्तर बस्तर कांकेर संयुक्त कलेक्टर छन्नूलाल मारकण्डेय,
  • उत्तर बस्तर कांकेर संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र प्रसाद वैद्य और
  • दुर्ग संयुक्त कलेक्टर विरेंद्र बहादुर पंचभाई शामिल हैं।