मॉर्निंग वॉक पर निकले विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत पर चली गोली..

0
78

2 फरवरी 2020 लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज इलाके में रविवार को विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रणजीत बच्चन मार्निंग वॉक पर निकले थे। ग्लोब पार्क के निकट एक बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी।

गोली उनके सिर पर लगी जिससे उन्होंने मौके पर ही  दम तोड़ दिया। घटना के वक्त उनके साथ उनके मोसेरे भाई आदित्य भी थे जिनके हाथ पर गोली लगी और वे घायल हो गए, पुलिस ने इलाज के लिए उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा।रणजीत बच्चन का शनिवार को जन्मदिन था और शनिवार रात घर उनके घर बर्थडे की पार्टी भी हुई थी। 

विश्व हिंदू महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन आशियाना की ओसीआर बिल्डिंग में रहते थे। रंजीत बच्चन मूल रूप से गोरखपुर के गुलहारिया के रहने वाले थे, वे समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया करते थे। उन्होंने विश्व हिंदू महासभा नामक संगठन बनाया था। जहां एक बदमाश ने हजरतगंज के होटल क्लार्क अवध के सामने ग्लोब पार्क पास उनके सिर में गोली मारी, जिससे मौके पर उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके साथ मोसेरे भाई आदित्य भी थे जिसको भी बदमाशों ने गोली मारी जो उनके हाथ पर लगी। आनन-फानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। 

पुलिस छानबीन में जुटी हुई है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि गत वर्ष सितंबर माह में हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की उनके घर में गला रेतने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शॉल ओढ़े आदमी ने छीना मोबाइल, चलाई गोली 

संयुक्त पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने बताया कि आदित्य श्रीवास्तव ने जानकारी दी थी वे अपने मोसेरे भाई के रणजीत के साथ मॉनिंग वॉक पर ओसीआर से निकले थे। ग्लोब पार्क के पास आगे जाते हुए, एक व्यक्ति ने उन्हें रोका। वे शॉल ओढ़े हुए था उसने उनके पिस्टल लगाकर मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। इसी झगड़े में गोली में गोली चल गई और रणजीत के सिर में लगी वो मौके पर गिर गए और आदित्य को भी हाथ पर गोली लगी और वो घायल हो गए। 

आठ टीमें गठित 

संयुक्त पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने बताया कि 2002 और 09 के बीच रणजीत और उनकी पत्नी कालिंदी निर्मल शर्मा ने साइकिल यात्रा निकाली थी। जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया था। बाद में उन्होंने विश्व हिंदू महासभा नाम से संगठन बनाया था। पति पत्नी के बीच कोई पारीवारिक विवाद भी था। उस पर भी देखा जा रहा है, लूट की घटना को भी देखा जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। सिविल पुलिस क्राइम ब्रांच की आठ टीमें घटना की जांच कर रही है। 

समाजवादी पार्टी ने सरकार से इस्तीफे की मांग 

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके घटना पर आक्रोश जताया और सरकार से इस्तीफे की मांग की। लखनऊ में दिनदहाड़े हिन्दू महासभा के अध्यक्ष की हत्या से आम जनमानस में दहशत! उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है! निकम्मी सरकार तत्काल इस्तीफा दे। 

वहीं पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने घटना के बाद रणजीत बच्चन के घर के बाहर प्रदर्शन किया। जहां पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर वापस कर दिया।

ड्यूटी में लापरवाही बरतने में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस कर्मी निलंबित 

राजधानी में खुलेआम बदमाश द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने पर पुलिस कमिश्नर ने हजरतगंज चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

पत्नी ने बताया कई बार मिली धमकी, लेकिन नहीं मांगी सुरक्षा 

पत्नी कालिंदी पति रणजीत बच्चन की मौत से काफी आहत हैं और पुलिस पर आरोप लगाती नजर आई। उनकी किसी से कोई झगड़ा नहीं, मैं मोदी जी और योगी जी का फैन हूं। मैं हिंदू हूं मुझे कुछ नहीं हो सकता है। मैं 100 हिंदू पैदा करूंगा। किसी से कोई झगड़ा नहीं था, फेसबुक और वाट्स एप पर कई बार धमकी मिली थी।, लेकिन कभी उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग नहीं की। हमेशा बोलते थे कि पुलिस हमारी क्या सुरक्षा करेगी जब बुलावा आएगा चला जाऊंगा। 

सामाजिक अनुभव :

1     1996 से अब तक लगभग 18 वर्ष सामाजिक एव राजनीतिक योगदान ।

2. दल नायक (भारत भूटान) साइकल यात्रा दल ।

3. लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड मे नाम दर्ज

4. संस्थापक भारतीय सोशल वेलफ़ेयर फाउंडेशन गोरखपुर उ॰ प्र॰

5. संचालक, कौशल्या आश्रम वृद्धा एवं अनाथ आश्रम गोरखपुर

6. जागरूकता अभियान , जापानी इन्सेफ़्लाइतिरा मतदाता जागरूक

7. महापुरुषों की प्रतिमा का सफाई अभियान, पल्स पोलियो अभियान के साथ साथ समाज के अति पिछड़े, गरीब शोषित के हक के लिए संघर्ष करना

8. राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय कायस्थ महासभा

9. मेम्बर पत्रकार एसोसिएशन  गोरखपुर

10. भारतेन्दु नाट्य एकेडमी ग्रेडेड आर्टिस्ट सन 2010 से अब तक

11. आल इंडिया दूरदर्शन ड्रामा आर्टिस्ट सन 2000