छत्तीसगढ़ में बीजेपी का जेल भरो आंदोलन आज से शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह इस थाने में देंगे गिरफ्तारी…

0
139

रायपुर। छत्तीसगढ़ में टूल किट मामला तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर बीजेपी आक्रामक नजर आ रही है। विरोध में बीजेपी आज से प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि टूल किट देश को बदनाम करने की साजिश है।

  • रमन सिंह ने कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए कहा कि ये लोग देश को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।
  • उन्होंने कहा कि यह उजागर हो चुका है। कि FIR दर्ज ना करके गिरफ्तार कीजिए इसके लिए हम तैयार है।
  • रमन सिंह ने ऐलान किया है कि कल प्रदेश स्तरीय जेल भरो का आंदोलन किया जाएगा।
  • कार्यकर्ता थाने के सामने जाकर गिरफ्तारी देंगे। उन्होंने कहा मैं भी सिविल लाइन थाने में जाकर गिरफ्तारी दूंगा।