पेयजल संकट को लेकर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निगम का किया घेराव, मटका फोड़कर किया प्रदर्शन, भीड़ को रोकने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात..

0
61

10 जून 2019, रायपुर। इस समय छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे पेयजल संकट गहराता जा रहा है। इसी सिलसिले में प्रदेश के राजधानी में पेयजल संकट को लेकर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज निगम दफ्तर का घेराव कर दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच जमकर धक्का-मुक्की हो रही है। प्रदर्शन में ऋचा जोगी और शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन भी मौजूद हैं।

कार्यकर्ता पीने योग्य साफ पानी की मांग को लेकर नारेबाजी व मटका फोड़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। निगम दफ्तर के सामने जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो चुके हैं। जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता महापौर हाय-हाय के नारे लगा रहे हैं। साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता पीने का पानी देना होगा का नारेबाजी कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here