खैरागढ़ : 15 वर्ष की उम्र में राजकुमार से राजा बने आर्यव्रत सिंह, परिजनों और ब्राम्हण जनों ने मंत्रोचार के साथ किया राज्याभिषेक…..

0
810

खैरागढ़, 16 नवम्बर 2021। छत्तीसगढ़ के चंद बड़े राजपरिवारों में से एक खैरागढ़ रियासत के राजा देवव्रत सिंह के निधन के बाद मंगलवार को उनकी तेरहवीं के दिन राजा देवव्रत के सुपुत्र आर्यव्रत सिंह रियासत के उत्तराधिकारी बनाए गए।

15 वर्ष की उम्र में राजकुमार से राजा बने आर्यव्रत सिंह का कुल पुरोहित विद्वतजन,

परिजनों और ब्राम्हण जनों ने मंत्रोचार के साथ राज्याभिषेक समारोह किया गया। बताया जा रहा है कि लगभग 1 घण्टे तक मंत्रोच्चार और विधि-विधान पूर्ण करने के बाद आर्यव्रत सिंह खैरागढ़ के राज कहलाएंगे।