खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक

0
343

रायपुर, 04 नवम्बर 2021। खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होनें शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख सहने का संबल प्रदान करें। राजकीय सम्मान के साथ विधायक देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा सीट से विधायक देवव्रत सिंह का हार्ट अटैक के चलते देर रात निधन हो गया। रात 2.30 बजे उन्होने अंतिम सांसे ली। बताया जा रहा है कि सीने में तकलीफ होने के बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती कराने ले जा रहे थे तभी उनकी सांसे थम गई।