हिंदुस्तान मजदूर कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष ने फहराया उल्टा झंडा, ग्रामीणों में रोष का माहौल, कर्मचारी संघ करेगा शिकायत..

0
108

16 अगस्त 2019, जगदलपुर। पूरे देश मे जहां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, वहीं नगरनार के पास बने हिंदुस्तान मजदूर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने उल्टा झंडा फहरा दिया।

ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण संघ को इसकी जानकारी दी। स्थानीय ग्रामीण दोषी लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रीतम लाल पात्रे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर सरकारी विभागों में ध्वजारोहण किया गया था।

इसी तारतम्य में हिंदुस्तान मजदूर कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा के द्वारा उल्टा तिरंगा झंडा फहराया गया। जब ग्रामीणों ने देखा तो उनमें काफी रोष फैल गया। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण संघ इस मामले की शिकायत नगरनार थाने में दर्ज कराने की बात कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here