महाराष्ट्र में 31 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन.. इन शर्तों का करना होगा पालन..

0
426

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य में चल रहे लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि COVID-19 हॉटस्पॉट में गैर-जरूरी गतिविधियों और लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध फिर से लगाए जाएंगे।

महाराष्ट्र लॉकडाउन में विस्तार की पुष्टि करने के बाद, राज्य सरकार ने कहा, “राज्य में नगर निगमों के संबंधित जिला कलेक्टर और आयुक्त महामारी को नियंत्रित करने के लिए अनुमति प्राप्त गैर-आवश्यक गतिविधियों और व्यक्तियों की आवाजाही पर निर्दिष्ट स्थानीय क्षेत्रों में कुछ उपायों और आवश्यक प्रतिबंधों को लागू कर सकते हैं।

इन नियमों का करना होगा पालन

लॉकडाउन के दौरान अब तक जिस तरह जरूरी वस्तुओं की दुकानें (दूध, सब्जी और दवाइयां) खुलती रही हैं, उसी तरह उन्हें छूट जारी रहेगी। वहीं, ऑड-इवन डे में दूसरी दुकानों को भी खोला जा सकता है। इसके साथ ही दफ्तरों में सीमित संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति होगी। मिशन बिगिन अगेन के तहत राज्य सरकार के सभी विभागों को पहले जारी की गई गाइडलाइंस का सख्ती से पालने करने के निर्देश दिए गए हैं।