छत्तीसगढ़ के इस जिले में 10 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी की नई गाइडलाइन

0
128

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के जिला सूरजपुर में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन ने सूरजपुर जिले में 10 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है, केवल मोहल्लों में किराने की दुकान खोलने की अनुमति मिलेगी। सुबह 8 से दोहर 2 बजे तक मुहल्ले की दुकान खोली जा सकेगी। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने आदेश जारी किया है।

  • वहीं नक्सल प्रभावित जिला बीजापुर को एक जून यानि कल से अनलॉक किया जा रहा है।
  • कुछ रियायतों के साथ यहां नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं शाम 6 बजे तक दुकानें खोलने का आदेश जारी किया गया है।
  • इसके अलावा यहां 50% कर्मचारियों के साथ दफ्तरों में कामकाज भी किया जा सकेगा।
  • तमाम शैक्षणिक संस्थान जैसे स्कूल, कॉलेज आगामी आदेश तक बंद रहेंगे।