विकास यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस निकालेगी न्याय यात्रा, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और NSUI को मिली जिम्मेदारी, 25 करोड़ लोगों तक डायरेक्ट पहुंचेंगे पदाधिकारी..

0
66

30 मार्च 2019, रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस द्वारा विकास यात्रा की तर्ज पर न्याय यात्रा निकाली जाएगी। इसकी जिम्मेदारी महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस को दी गई है। कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन ने बताया कि न्याय यात्रा में कांग्रेस के जन प्रतिनधि व पदाधिकारी शामिल होंगे। कल दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी देवी की पूजा अर्चना करने के बाद पीसीसी चीफ व सीएम भूपेश बघेल किरंदुल में झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस 25 करोड़ लोगों को न्याय योजना से होने वाले लाभ के विषय में बताएगी।

यात्रा के बारे में महिला मोर्चा से उषा रंजन श्रीवास्तव ने बताया की इस यात्रा में महिलाएं भी शामिल होंगी और केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा की मोदी सरकार की नाकामयाबी को ब्लॉक स्तर तक पहुँचाएगी। बता दें कि न्याय योजना की जो घोषणा राहुल गांधी ने की थी। अब उसे घर- घर तक पहुंचने के लिए यात्रा निकली जा रही है। राहुल गांधी ने कहा था कि देश की 20 प्रतिशत आबादी के खाते में सीधे 6000 रुपए प्रति माह आएंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here