बड़ी खबर: मुंबई में आफत की बारिश, बाढ़ में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, NDRF ने 500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला, पढ़े पल-पल की अपडेट

0
112

27 जुलाई 2019 ,मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश ने कोहराम मचा रखा है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी लेट चल रही है। इस बीच खबर आ रही है कि बदलापुर और वानगानी रूट पर चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस पानी में फंस गई है। इस ट्रेन में करीब 700 यात्री सवार हैं। दूसरी तरफ, छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं। मुंबई के अलावा तटीय कोंकण व महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

Jul 27, 2019 1:59 PM

रेलवे ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है जहां से उन्हें बदलापुर ले जाया जाएगा

Jul 27, 2019 1:23 PM

भारी बारिश के कारण बदलापुर में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, NDRF ने 500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Jul 27, 2019 1:21 PM

ठाणे में 115 लोग फंसे

कांबा पेट्रोल पंप और रिवरविंंग रिसॉर्ट में फंसे 115 लोग, महाराष्ट्र सरकार ने एयरफोर्स, नेवी, मिलिट्री, एनडीआरएफ को लिखा पत्र

Jul 27, 2019 1:14 PM

500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

बदलापुर में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, NDRF ने 500 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Jul 27, 2019 1:13 PM

बदलापुर में ट्रेन में यात्रियों के फंसे होने पर महाराष्ट्र सीएमओ का बयान- नेवी की 7 टीमें, IAF के दो हेलीकॉप्टर और मिलिट्री की टीमें मौके पर राहत कार्य में जुटीं, स्थिति नियंत्रण में

Jul 27, 2019 12:46 PM

बदलापुर में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, रेलवे बताया कि अब तक 220 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Jul 27, 2019 12:36 PM

अंबरगढ़ में उल्हास नदी के उफान पर होने के बाद 13 ट्रेनों का रूट बदला गया, 2 रद्द

Jul 27, 2019 12:20 PM

NDRF ने 117 लोगों को सुरक्षित निकाला

बदलापुर में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, NDRF ने 117 लोगों को सुरक्षित निकाला

Jul 27, 2019 11:59 AM

बदलापुर में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, यात्रियों को बाहर निकालने में जुटी NDRF की टीम

Jul 27, 2019 11:40 AM

एनडीआरएफ की टीम फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए मौके पर पहुंच रही है

Jul 27, 2019 11:21 AM

बदलापुर और वानगानी रूट पर चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंसीं, ट्रेन में करीब 700 यात्री सवार, नेवी के हेलीकॉप्टर ने संभाला मोर्चा

Jul 27, 2019 11:16 AM

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन में 700 लोग सवार, एनडीआरएफ और नेवी के हेलीकॉप्टर रेस्क्यू में जुटे

Jul 27, 2019 10:57 AM

आरपीएफ और सिटी पुलिस की टीम मौके पर, यात्रियों को दी जा रहीं हिदायतें

Jul 27, 2019 10:55 AM

सूखा प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र, जिसमें नांदेड़, परभानी और बीड शामिल हैं, इस मौसम में अच्छी बारिश हो रही है- मौसम विभाग

Jul 27, 2019 10:53 AM

मुंबई के अलावा तटीय कोंकण व महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बारिश हो रही है

Jul 27, 2019 10:53 AM

मुंबई में खखर बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित दीवार का एक हिस्सा ढह गया, किसी के घायल होने की सूचना नहीं

Jul 27, 2019 10:53 AM

छत्रपति शिवाजी इंटरनैशनल एयरपोर्ट, मुंबई के पीआरओ ने बताया कि बीते 2 घंटे से हो रही भारी बारिश की वजह से उड़ानों में औसतन आधे घंटे की देरी हो रही है

Jul 27, 2019 10:52 AM

कल्याण और डोंबिविली इलाके में काफी पानी जमा हो गया है, लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

7 उड़ानें रद्द की गईं जबकि 9 उड़ानें अभी तक डायवर्ट की जा चुकी हैं, बारिश के कारण मुंबई में हाहाकार

Jul 27, 2019 10:51 AM

सियान में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Jul 27, 2019 10:50 AM

आरपीएफ और सिटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची गई हैं और फंसे हुए यात्रियों को बिस्किट-पानी वितरित किया जा रहा है

Jul 27, 2019 10:49 AM

बदलापुर में फंसी महालक्ष्मी एक्सप्रेस, NDRF की टीम मौके पर पहुंची

Jul 27, 2019 10:49 AM

भारी बारिश के कारण वलधुनी नदी उफान पर,कल्याण मे जलभराव की स्थिति

Jul 27, 2019 10:46 AM

DGIPR, महाराष्ट्र ब्रजेश सिंह ने बताया कि बचाव के तीन नाव वहां पहुंच चुकी हैं जहां महालक्ष्मी एक्सप्रेस फंसी हुई है

Jul 27, 2019 10:45 AM

बदलापुर और वानगानी रूट पर चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस पानी में फंस गई है। इस ट्रेन में करीब 2000 यात्री सवार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here