महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव, रांची के अस्पताल में हैं भर्ती..

0
116

खेल। कोरोना वायरस अब भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर में भी प्रवेश कर चूका है। उनकी माता देवकी देवी और पिता पान सिंह कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सामान्य है स्थिति

कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद धोनी की मां देवकी और पिता सिंह धौनी को बरियातू रोड स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। धोनी के माता-पिता का इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि दोनों की स्थिति सामान्य है। उनका ऑक्सीजन स्तर ठीक है। पल्स प्रबंधन के अनुसार दोनों का संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे

चेन्नई सुपर किंग्स की कर रहे है कप्तानी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से 15 अगस्त 2020 को संन्यास लेने के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं। पिछला सीजन उनके और उनकी टीम दोनों के लिए ही अच्छा नहीं रहा था। यूएई में हुए आईपीएल-13 में उनकी टीम 7वें स्थान पर रही थी। धोनी ने इसके बाद कोई कॉम्पिटेटिव क्रिकेट नहीं खेला और अब वह आईपीएल के 14वें सीजन में सीएसके चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं।