बड़ा हादसा :भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत ,सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान..

0
109

13 सितंबर 2019 ,भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग लापता हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों नावों पर 20-25 लोग सवार थे। हालांकि इस आंकड़े की प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। उन्होंने अपील की है कि विसर्जन में शामिल किसी परिवार का सदस्य घर न पहुंचा हो तो सूचित करें। इस बीच मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। दो नाविकों पर केस दर्ज किया गया है।

मृतक पिपलानी के 100 क्वार्टर के रहने वाले थे। मौके पर एसडीआरएफ की टीम, गोताखोर और पुलिस की टीम मौजूद है। जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा, ‘‘हादसे में 11 लोगों की मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी।’’ जिस जगह घटना हुई, वहां मध्य प्रदेश होमगार्ड और राज्य आपदा बचाव दल (एसडीआरएफ) का मुख्यालय है।

सरकार पीड़ित परिवारों के साथ: कमलनाथ

पूर्व सीएम शिवराज ने जताया दुख

प्रशासन ने लोगों से जानकारी मांगी
प्रशासन ने कहा है कि नावों पर कितने लोग सवार थे, इस बात की जानकारी नहीं है। जिन परिवारों के लड़के लापता हैं, हमें सूचित करें। वहीं, पुलिस बस्ती में जाकर लोगों से पूछताछ कर रही है कि विसर्जन के लिए कौन-कौन आए थे।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक,

दो नावें आपस में बंधी हुई थीं, इन पर करीब 20-25 लोग सवार थे। सभी की उम्र 27-28 साल उम्र के थे। कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहने हुआ था। प्रतिमा विसर्जित करते वक्त एक नाव पलटी तो लोग दूसरी पर कूद गए। संतुलन बिगड़ने के चलते दूसरी नाव भी डूब गई।

गोताखोरों के हवाले से बताया

करीब 20 फीट की गहराई पर दो नावें आपस में बंधी हुई उल्टी हालत में बरामद हुईं हैं। उन्हें क्रेन की मदद से निकाला जा रहा है। उन नावों में शेष लोगों के फंसे होने की आशंका हो सकती है। उन्होंने बताया कि झील में गहराई पर गणेश प्रतिमाएं, कीचड़ और बांस समेत अन्य अवशेषों के चलते गोताखोरों को शेष दो लोगों की तलाश में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

11 युवकों के शव निकाले गए
जिन 11 युवकों के शव निकाले गए, उनके नाम रोहित मौर्य, करण, हर्ष, सन्नी ठाकरे, राहुल वर्मा, विक्की, विशाल, अर्जुन शर्मा, राहुल मिश्रा, करण और परवेज हैं।