मन की बात 62 वां संस्करण : पीएम मोदी बोले- हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए एक मंच तो है ही, लोगों को रोजगार को भी बढ़ावा दे रहा है..

0
106

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरीए देश के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम का यह 62वां संस्करण है। इससे पहेल 26 जनवरी को अपने पिछले संबोधन में प्रधानमंत्री ने लोगों से नए दशक में नए संकल्प के साथ भारत माता की सेवा करने का आग्रह किया था।

  • – माउंट एकोनगोवा को फतह करने वाली काम्या को बधाई। दक्षिण अमेरिका में सबसे ऊंची चोटी है यह। 7000 मीटर से ऊंची है। काम्या ने सबसे पहले वहां हमारा तिरंगा फहराया है। मिशन साहस पर हैं काम्या, वह सभी महाद्वीपों को सभी ऊंची चोटियों को फतह की कोशिश में जुटी है: पीएम मोदी
  • युवाओं को विज्ञान से जोड़ने के लिए ‘युविका’ कार्यक्रम को इसरो ने लॉन्च किया। युविका का मतलब है युवा विज्ञानी कार्यक्रम। यह कार्यक्रम हमारे जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान के विजन के अनुरूप हैः पीएम मोदी
  • हमारा नया भारत अब पुराने approach के साथ चलने को तैयार नहीं है। खासतौर पर New India की हमारी बहनें और माताएं तो आगे बढ़कर उन चुनौतियों को अपने हाथों में ले रही हैं: पीएम मोदी
  • 31 जनवरी 2020 को लद्दाख़ की खूबसूरत वादियां, एक ऐतिहासिक घटना की गवाह बनी। लेह के कुशोक बाकुला रिम्पोची एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के AN-32 विमान ने जब उड़ान भरी तो एक नया इतिहास बन गया। इस उड़ान में 10% इंडियन Bio-jet fuel का मिश्रण किया गया था: पीएम मोदीश्रीहरिकोटा से होने वाली रॉकेट लॉन्चिंग को सामने बैठकर देख सकते हैं।
  • विजिटर गैलरी बनाई गई है। 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कई स्कूल अपने विद्यार्थियों को रॉकेट लॉन्चिंग दिखाने के लिए ले जा रहा हैं। स्कूल के प्रिंसिपल से आग्रह करता हूं कि वे छात्रों को ले जाएं: पीएम मोदी
  • हुनर हाट के पीछे शिल्पकारों की साधना, लगन और हुनर के प्रति प्रेम की कहानियां हैं। बिहार के स्वादिष्ट लिट्ठी, चोखे का भरपूर आनंद लिया। हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए एक मंच तो है ही, लोगों को रोजगार को भी बढ़ावा दे रहा है। सबको हुनर हाट जरूर जाना चाहिए: पीएम मोदी
  • कुछ दिनों पहले, मैंने दिल्ली के हुनर हाट में एक छोटी सी जगह में हमारे देश की विशालता, संस्कृति, परम्पराओं, खानपान और जज्बातों की विविधताओं के दर्शन किए: पीएम मोदी
  • उन्होंने कहा था कि दुनिया को भारत से जो उम्मीदें हैं, उसे वह पूरी करेगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से जल संरक्षण के लिए प्रयास करने को भी कहा था।
  • उन्होंने दूसरों को प्रेरित करने के लिए हैशटैग जलशक्ति4इंडिया के साथ चित्रों और वीडियो के माध्यम से अपने प्रयासों की कहानियों को साझा करने का भी अनुरोध किया था।


पीएम मोदी ने हिंसा के जरिये समस्या का समाधान खोजने वाले लोगों से मुख्यधारा में आने का भी आग्रह किया था और कहा था कि किसी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत एकमात्र रास्ता है। ये नजारा अदभुत होगा।