मथुरा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा, देशभर से आए कलाकारों के परफॉमेंस देख गूंजने लगी राधे-राधे की धून,यहां तीन दिन मानते हैं जन्मोत्सव..

0
115

24 अगस्त 2019 ,मथुरा। श्री कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी देश के कई हिस्सों में आज मनाई जा रही है। ब्रजवासी भी कृष्ण के जन्म की खुशी मनाने में किसी से पीछे नहीं रहे। इसीलिए पूरी मथुरा नगरी को विशिष्ट प्रकार से सजाया गया।

एक दर्जन स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष मंच बनाए गए। पूरे शहर में जगह-जगह भोग-प्रसाद की छबीलें लगाई गई। ब्रज के घर-घर में व्रत रखकर खुशियां मनाई गई। सभी मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से नहा रहे हैं। अपने आराध्य का जन्मोत्सव मनाने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव तक राधे-राधे की गूंज है।

यह पहला मौका है जब अयोध्या में दीपोत्सव और बरसाना में रंगोत्सव के बाद मथुरा में श्रीकृष्णोत्सव को प्रदेश सरकार भव्यता के साथ मना रही है। तीन दिवसीय कृष्ण जन्मोत्सव में दुनियाभर से भक्त जुटे हैं।

बता दे… दो दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा था। शहर में दो अलग-अलग झांकियां निकाली गई, जिनका श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा एवं आरती कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों, उनकी लीलाओं, जीवन दर्शन संबंधित तथा अन्य देवी-देवताओं की भी झांकियां निकाली गईं।

मुख्यमंत्री योगी का मथुरा दौरा रद्द
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी को आज मथुरा आना था लेकिन पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन की वजह से उनका दौरा निरस्त हो गया है। वह अब निजी विमान से सीधे दिल्ली जाएंगे। उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर कुमार ने बताया कि आगरा में स्टेट प्लेन लैंड करने के बाद तय किया गया है कि अब मथुरा जाने की जगह स्टेट प्लेन के जरिए ही सीधे हिंडन एयरपोर्ट लैंड करेंगे और वहां से दिल्ली रवाना होंगे।

आज रात प्रकट होंगे नंदलाला
कृष्णा कमल के फूल में प्रकट होंगे उसी फूल पर उनका 12:15 बजे से 12:30 बजे तक अभिषेक भी होगा। इसके बाद दस मिनट तक श्रृंगार आरती होगी। ठाकुर जी के लिए विशेष तौर पर रेशम, जरी और रत्नों से जड़ी मृगांक कौमुदी पोशाक तैयार कि गई है। वह रात डेढ़ बजे से भक्तों को दर्शन देंगे।