मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने गरीबों, जरुरतमंदों के लिए दान किये 2 हजार मास्क, 1 हजार सेनेटाइजर और 1000 जम्बो राशन पैकेज.. “डोनेशन ऑन व्हील्स” के जरिए आरंग क्षेत्र में की जाएगी मदद…

0
115

रायपुर,13  अप्रैल 2020। नागरीय प्रशासन और  श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां आरंग स्थित  अपने कार्यालय में “डोनेशन ऑन व्हील्स”  के माध्यम से एक हजार पैकैट राशन सामाग्री, दो हजार मास्क, एक हजार  सेनेटाइजर स्वयं की ओर से  आरंग क्षेत्र के गरीबों एवं जरुरतमंदों के लिए दान किये है। 

आरंग के अनुविभागीय अधिकारी विनायक शर्मा  ने मंत्री डॉ. डहरिया के हाथों दान का राशन पैकेट सहित अन्य सामाग्री ग्रहण किया। विनायक शर्मा  ने विशेष वाहन द्वारा राशन सामाग्री जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर रवाना किया।

गरीबों एवं जरुरतमंदों के लिए दिए गये राशन सामाग्री के एक पैकेट में पांच किलो चांवल, एक किलो ऑटा, एक किलो दाल सहित तेल-मसाले नहाने और कपड़ा धोने का साबुन, सेम्पो, तथा अन्य राशन सामाग्री शामिल है ।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लॉक डाऊन में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीबों, मजदूरों एवं जरुरतमंदों के लिए राशन सामाग्री की जरुरत को देखते हुए  मंत्री  डॉक्टर डहरिया ने इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में सहयोग स्वरुप राशन पैकेट, मास्क और सेनेटाइजर   स्वेच्छा से दान किया है। 

ज्ञात हो कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉक डाऊन में जरुरतमंदों की घर बैठे “डोनेशन ऑन व्हील्स” के जरिये मदद करने के लिए रायपुर जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है । “डोनेशन ऑन व्हील्स” के तहत जिला प्रशासन द्वारा विशेष वाहन दानदाता के घर से दान की सामाग्री/राशि संकलित किया जा रहा है ।

मंत्री डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में  प्रदेश और  प्रदेश के बाहर अन्य राज्यो में फंसे श्रमिक को तात्कालिक जरूरत के रूप में  भोजन एवं राशन सामग्री की व्यवस्था की जा रही  है।  इसी जड़ी में आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के गरीबो एवं असहायों के तात्कालिक व्यवस्था के रूप में  आनाज पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है।  इस दौरान नगर नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर,  उधो राम वर्मा,  कोमल साहू,  अब्दुल कादिर, सुनील बांधे, गौरव चंद्राकर   जनपद पंचायत आरंग  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरण कौशिक, नगर पालिका परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सौरभ शर्मा, मनीष स्वर्णकार तहसीलदार नरेंद्र बंजारा थाना प्रभारी आरंग  लेखधर  दीवान उपस्थित थे ।