सांप के काटने पर नाबालिग को इलाज कराने की बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए परिजन.. मौत..

0
67

बलरामपुर@ आकाश कुमार साहू 14 जून, 2019। जिले के कर्मडीहा गांव में आम तोड़ने समय एक 15 साल के लड़के को सांप ने काट लिया। नाबालिग को गांव के लोग झाड़-फूंक करने के लिए ओझा केनवारी मंगरहर के पास ले गए। जहां पर तत्कालिक झाड़-फूंक व औषधि से कुछ समय के लिए बच्चे को होश आया। उसके बाद फिर उसका तबीयत खराब होता देख बच्चे के परिजनों ने उसे झाड़-फूंक कराने के लिए स्याही कर्मडीहा लेकर गए। जहां पर स्थानीय ओझा के द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने रघुनाथ नगर थाने में इसकी सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक वाड्रफनगर के रघुनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मडीहा गांव के रहने वाले सुखसंपत पटेल के 15 साल का बेटा घर पर अकेला था। वह आज शाह करीब 5 बजे घर के बाड़ी के आम पेड़ तोड़ने के लिए पेड़ को लहराया और गिरे हुए आम को उठाने लगा। जब बच्चे बाड़ी के अंदर गया तो वहां साप ने काट लिया। रघुनाथनगर पुलिस शव का पोस्टमार्टम वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में कराया गया। जहां बताया गया कि देवगन पटेल की मौत सांप के काटने हुई है।

एक बार फिर झाड़-फूंक के चक्कर में नाबालिक की जान चली गई। बरसात के दिनों में अक्सर सांप काटने की घटनाएं ज्यादा होती है। ऐसे समय में सावधानी जरुर बरतनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here