छजकां के कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह की कांग्रेस में हो सकती हैं वापसी! ये बन रहा समीकरण..

0
74

रायपुर/बिलासपुर 30 मार्च, 2019। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह अपनी पार्टी छोड़कर फिर से कांग्रेस में लौटने की तैयारी में है। उनके कांग्रेस में प्रवेश के बाद छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के पास विधानसभा के 4 सदस्य ही रह जाएंगे। कद्दावर नेता धर्मजीत सिंह के पार्टी छोड़ने से जोगी कांग्रेस पार्टी और अजीत जोगी को गहरा सदमा लग सकता है। दरअसल पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए कोई रणनीति नहीं बना पाए और ना ही पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ने की कोई ठोस निर्णय कर पाई है। ऐसे में भारी मतों से लोरमी से जीत दर्ज करने के बाद धर्मजीत सिंह बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। लेकिन अब तक पार्टी ने इस पर कोई निर्णय नहीं ले सकी है जिसके कारण समझा जा रहा है कि धर्मजीत सिंह पार्टी छोड़ कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हुई लंबी बातचीत

माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्मजीत सिंह से लंबी बातचीत की है। और उनसे कांग्रेस में शामिल होने के लिए चर्चा भी हुई माना जा रहा है कि भूपेश बघेल ने धर्मजीत को कांग्रेस में शामिल होने के लिए राजी कर लिया है। लेकिन इसकी घोषणा कांग्रेस चुनाव अभियान के दौरान सही समय पर की जाएगी माना जा रहा है। कांग्रेस के बड़े नेताओं की उपस्थिति में धर्मजीत को कांग्रेस में शामिल कराना चाहते है इसलिए अभी कोई खबर की पुष्टि नहीं कर रहा है।

इधर जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने बिलासपुर दौरे में बताया कि यह मामला हाई कमान के पास है। इस पर मेरा बोलना उचित नहीं होगा। लेकिन आप जो कह रहे हैं उस संभावनाओं से इंकार भी नहीं किया जा सकता। पिछले 2 सप्ताह से धर्मजीत सिंह बिलासपुर में सक्रिय नजर आ रहे हैं। होली मिलन कार्यक्रम के सिलसिले में वे अपने मित्र कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे के निवास पर भी नजर आए थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और वे मिलकर बिलासपुर ग्रामीण कांग्रेस के चुनाव अभियान की रणनीति बनाते भी देखे गए हैं।

दैनिक नवभारत अखबार में छपी खबर के मुताबिक

हालांकि न्यूज़ पेपर में छपी कांग्रेस में जाने की खबर का लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने किया खंडन.
धर्मजीत सिंह ने कहा की मेरी आस्था जोगी कॉंग्रेस पर है और किसी भी हाल में इस पार्टी को छोड़कर नहीं जाऊंगा. न्यूज़ पेपर में ऐसी खभर किसने छपवाई इसकी जानकारी ली जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here