विजय बघेल का चुनाव संचालन करेंगे सरोज और प्रेमप्रकाश पांडेय, कांग्रेस आज शाम तक तय करेगी संचालन समिति, दुर्ग में भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रचार करते दिखेंगे ये नेता…

0
92

30 मार्च 2019 भिलाई। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संचालन समिति बनाना शुरू कर दिया है। समिति में कौन होंगे? ये नाम तय कर लिए गए हैं। संभवत: शनिवार शाम या रविवार सुबह तक लिस्ट जारी कर दी गई है। चुनाव संचालन समिति में शामिल होने वाले सदस्यों में दो नाम सबसे चौका रहा है। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय को विजय बघेल ने अपने संचालन समिति में जगह दी है।  इसके अलावा दुर्ग की मेयर चंद्रिका चंद्राकर, सभी पूर्व विधायकों, दोनों जिले के अध्यक्ष व महामंत्री को शामिल किया गया। हालांकि बनाई गई कमेटी की अधिकृत घोषणा नहीं की गई। 30 मार्च को पुन: बैठक तय की गई, जिसमें अन्य नामों पर विचार कर उन्हें भी शामिल कर समिति को फाइनल किया जाएगा। इतना ही नहीं बैठक में स्टॉर प्रचारकों के नामों पर भी विचार हुआ।

इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी में सीएम योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, बीजेपी नेत्री हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी के शामिल होने की जानकारी दी गई। 

ये थे बैठक में मौजूद 

-शुक्रवार को भाजपा में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रत्याशी विजय बघेल के अलावा संयोजक प्रहलाद रजक, अध्यक्ष उषा टावरी, राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेए, दयालदास बघेल, लाभचंद बाफना, अवधेश चंदेल, देवेश गोयनका, माया बेलचंदन सहित अन्य मौजूद थे। 

  • – बैठक में नाम निर्देशन को लेकर भी चर्चा हुई। 
  • – इसमें 3 या 4 अप्रैल को नाम निर्देशन फार्म समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर सहमति बनी। 
  • – इसमें पूरे लोकसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 
  • – इससे पहले मोटर साइकिल रैली नगर भ्रमण करेगी। 

कांग्रेस में ये नेता आ सकते हैं प्रचार करने

  • – कांग्रेस ने अब तक चुनाव संचालन समिति का गठन नहीं किया है। 
  • – इसे लेकर 30 मार्च की तिथि तय की गई है। 
  • – 30 मार्च को कांग्रेस भवन में दुर्ग व बेमेतरा जिले के सभी पदाधिकारी व नेताओं की बैठक होगी, जिसमें सदस्य तय किए जाएंगे। 
  • – इधर स्टॉर प्रचारकों की सूची तैयार कर जरूर इसे पार्टी हाई कमान को भेजा गया है।
  • इसमें एआईसीसी के अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता राज बब्बर, सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here