एमपी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि

0
143

भोपाल। कोरना ने अब तक कई दिग्गजों की जान ले चूका है। अब खबर है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस पार्टी और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

बुधवार रात अचानक बिगड़ी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। फिर उन्हें बंसल अस्पताल में एडमिट किया गया। बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। गुरुवार सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया शोक

मांडवी के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट किया- ‘मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन का दुखद समाचार मिला।’ ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि!’

दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट- कर्मठ, जुझारू कार्यकर्ता थीं मांडवी

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, “महिला कॉंग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मॉंडवी चौहान के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं। परिवार जनों को हमारी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति ॐ शान्ति ॐ शांति”