DRG और CRPF जवानों को देख कैंप छोड़ भागे नक्सली, आईईडी किया बरामद

0
106

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में जवान सर्चिंग पर निकले थे। जहां उन्होंने आईईडी बरामद किया है। मौके पर जवानों ने ब्लास्ट कर नष्ट किया। इसकी पुष्टि SP कन्हैया लाल ध्रुव ने की है।

मौके पर IED को ब्लास्ट कर किया नष्ट

मिली जानकारी के मुताबिक DRG और CRPF जवान केरलापाल के पोंगाभेज्जी इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान जवानों को देख नक्सली अपना कैंप छोड़कर भाग गए। नक्सलियों ने मौके पर IED छोड़ जंगल में भाग गए। वहीं आईईडी को बरामद कर जवानों ने ब्लास्ट कर नष्ट किया है।