सरोज पांडे के घर पहुंचे सांसद नेताम.. सरोज की माता को दी श्रद्धांजलि..

0
85

भिलाई 2 सितंबर, 2019। राजसभा सांसद सरोज पांडे की माता के निधन के बाद सांसद रामविचार नेताम भिलाई स्थित उनके घर पहुंचे। यहां सांसद नेताम ने सरोज पांडे की माता के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दे भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय की मां गुलाबी देवी (82 वर्ष) का शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे उपचार के दौरान सेक्टर-9 अस्पताल में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। निधन के बाद सरोज के मैत्री नगर स्थित घर पर समर्थक और राजनीतिक दलों के नेता मिलने पहुंच रहे हैं।