कांग्रेस को खत्म होने की बात कहकर ढाई साल पहले भाजपा गए थे राजनांदगांव के पूर्व मेयर नरेश डाकलिया, अब कांग्रेस में वापसी, भाजपा को कोसते और कांग्रेस विचारधारा की तारीफ करते क्या बोले, पढ़िए…

0
142

03 मार्च 2019 राजनांदगांव। पूर्व महापौर नरेश डाकलिया ने शनिवार को रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस प्रवेश किया। घर वापसी के बाद डाकलिया ने कहा कि भाजपा में जाना मेरी बड़ी भूल थी। शुरू से ही कांग्रेसी रहा हूं, कांग्रेस ने मुझे ऊंचाइयां दी। कई पदों पर रहा। इसलिए घर वापसी कर ली।

कांग्रेस में लौटते हुए डाकलिया ने कहा कि, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी पर शुरू से ही कांग्रेस की विचारधारा से राजनीति करने की वजह से वहां जुड़ाव नहीं हो पा रहा था। इसलिए अपने परिवार में लौट आया हूं। इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, मंत्री शिव डहरिया, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश शर्मा, विभा साहू, आसिफ अली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि डाकलिया ने सितंबर 2016 में कांग्रेस छोड़ी थी। तब वे विधानसभा के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन ऐसी कोई सुगबुगाहट कांग्रेस में देखने को नहीं मिली, इसलिए वे भाजपा चले गए।

तब क्या कहा था…

  • सितंबर 2016 में नरेश डाकलिया ने राजनांदगांव सांसद अभिषेक सिंह और तत्कालीन प्रभारी मंत्री राजेश मूणत के सामने भाजपा ज्वाइन किया था।
  • तब डाकलिया ने कहा था कि, कांग्रेस के हर शाख में उल्लू बैठा हुआ है। पीएम मोदी ने जिस तरह से विश्व में भारत का मान बढ़ाया है और प्रदेश में डॉ. रमन सिंह ने विकास की सोच के साथ काम किया है।
  • इससे प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
  • साथ ही डाकलिया ने तब यह भी कहा था कि, कांग्रेस में पतन का दौर चल रहा है।
  • उसके हर शाख में उल्लू बैठा है। हर कोई पार्टी को खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है।
  • ऐसे में वहां बने रहने से कोई औचित्य नहीं रह गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here