छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ करने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी आएंगी रायपुर..

0
89

23 अक्टूबर, 2019 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य का शुभारंभ करने कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनिया गांधी रायपुर आएंगी। कांग्रेस सरकार बनने और दूसरी बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद ये पहला मौका होगा जब राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर होगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में सौजन्य मुलाकात के बाद ये कार्यक्रम फाइनल हुआ है।

बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें राज्योत्सव में आने का न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में अब सोनिया गांधी शामिल होगी।