Naxal attack : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो इनामी नक्सली ढेर

0
86

राजनांदगांव। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कोहका के समीप कामखेड़ा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित दो नक्सली मारे जाने की खबर है। दोनों का शव बरामद कर लिया गया है।

सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, सी-60 सर्चिंग टीम सुबह साढे़ 5 बजे निकली थी। तभी यह मुठभेड़ नक्सलियों से हो गई।

आठ लाख के दो इनामी नक्सली ढेर

जानकारी के मुताबिक, गढ़चिरौली जिले के मुरचुल व बोधनखेड़ा गांव के पास यह मुठभेड़ हुई है। यह पूरा मामला सावरगांव थाना क्षेत्र का है। अपको बात दें मारे गए दोनों नक्सलियों पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था।