बीजापुर में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान 4 आईईडी बम बरामद, डिफ्यूज करते एक जवान घायल…

0
115

2 दिसंबर 2019 बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रचे थे। नक्सली अलग अलग इलाकों में सीरियल ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाना चाहते थे।

नक्सलियों की इस साजिश को सीआरपीएफ के जवानों ने नाकाम कर दिया है, लेकिन बरामद आईईडी बम को डिफ्यूज करते एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान का फरसेगढ़ स्थित अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जवानों ने क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है।

एसपी दिव्यांग पटेल ने अलग अलग जगहों से सोमवार को 4 आईईडी बम बरामद करने की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक फरसेगढ़ में आईईडी निष्क्रिय करते एक जवान ज़ख्मी हो गया है। घायल जवान का नाम मड़कम सोमडु बताया जा रहा है। जवान को समान्य चोट लगी है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। एक आईईडी फरसेगढ़ और तीन अन्य आईई तर्रेम-सारकेगुड़ा के बीच भी मिले हैं। कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों ने बम को निष्क्रिय किया है।