गिरफ्तार नक्सली अनिल यादव मामले में पुलिस आज करेगी खुलासा, बड़ी मात्रा में शराब और हथियार किया था बरामद

0
149

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में ढाबे से गिरफ्तार नक्सली अनिल यादव के मामले में पुलिस आज बड़ा खुलासा करेगी। ग्राम पंचायत बघिमा में फरार नक्सली अनिल यादव को एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया है।

  • मौके पर ढाबे की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब, तलवार और हथियार बरामद किया गया।
  • फरार नक्सली अनिल यादव रांची का रहने वाला है। इस नक्सली को पुलिस पिछले 2 साल से तलाश कर रही थी सामरी थाना क्षेत्र में अनिल यादव आगजनी के मामले में शामिल था।
  • माओवादी की पहचान अनिल यादव के रुप में की गई है।
  • अनिल यादव को कभी शीर्षस्थ माओवादियों में एक रंजन यादव का लड़का बताया गया है।
  • ढाबा संचालक रविंद्र शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि ढाबे से हथियार अवैध शराब भी बरामद हुए हैं।
  • पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, पुलिस को उम्मीद है कि बड़ी जानकारियाँ अनिल यादव से मिलेंगी।