आर्टिकल 370 हटाने पर नक्सलियों ने जताया विरोध, मार्ग अवरूद्ध कर किये 2 IED ब्लास्ट, सूझ-बूझ से बची जवानों की जान..

0
73

12 अगस्त 2019, नारायणपुर। नक्सलियों ने एक बार फिर घिनौनी हरकत की है। जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से 2 आईईडी ब्लास्ट किए। लेकिन जवानों की मुस्तैदी के चलते से कोई जनहानि नहीं हुई और उनके नाकाम मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। मामला ओरक्षा थाना क्षेत्र का है। सोमवार को सर्चिंग पर निकले जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने ओरछा मार्ग पर 2 आईईडी लगाए थे। इसके लिए पहले उन्होंने मार्ग पर पेड़ काटकर गिरा दिया और फिर वहां बैनर लगा दिया था।

जानकारी मिलने पर मार्ग को बहाल करने के लिए जवान घटना स्थल पहुंचे। इसी दौरान घात लगाकर बैइे नक्सलियों ने जवानों फायरिंग कर दी और 2 IED ब्लास्ट भी किया। जवानों को इस तरह के हमले की पहले से आशंका थी इसलिए वह पहले से चौकस थे जिसकी वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मामले की पुष्टि एसपी मोहित गर्ग ने की है बता दें धारा 370 हटाने पर नक्सलियों ने विरोध जताया है। इसके खिलाफ नक्सलियों ने बेठिया थाना इलाके में बैनर लगाए हैं। नक्सलियों ने जगह- जगह। बैनर लगाकर धारा 370 हटाए जाने पर विरोध जताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here