पंचायत चुनाव के बीच नक्सलियों ने गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या, गांव की गली में फेंक दी लाश

0
97

1 फरवरी 2020 दंतेवाड़ा। पंचायत चुनाव के बीच दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने गोपनीय सैनिक की गला रेतकर हत्या कर दी। उसका शव शनिवार सुबह अरबे गांव के पास सड़क पर पड़ा मिला। नक्सलियों ने 2 दिन पहले गोपनीय सैनिक को अगवा किया था। जवान पोटली कैंप में नियुक्त था और सरेंडर के बाद डीआरजी में उसकी भर्ती हुई थी। हत्या की पुष्टि एसपी अभिषेक पल्लव ने की है। हालांकि उसके डीआरजी जवान होने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

निलवाया निवासी मोहन भास्कर पोटाली कैंप में गोपनीय सैनिक के रूप में नियुक्त था।
उसका शव शनिवार सुबह नकुलनार क्षेत्र के अरबे गांव के पास सड़क पर पड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि मोहन पोटाली कैंप से अक्सर शराब पीने गांव निकल जाता था।
वह गुरुवार को भी बिना किसी को सूचना दिए कैंप से निकल गया था।

मोहन के गायब होने की जानकारी गुरुवार शाम को ही कैंप में होने वाली गणना के दौरान लग गई थी।
इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन इसे छिपाए रखा गया।

इसके बाद शनिवार सुबह मोहन का शव मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

आशंका जताई जा रही है कि जवान की हत्या पुलिस मुखबिरी के संदेह में की गई है।
यह बात भी सामने आ रही है कि सैनिक पूर्व नक्सली था और सरेंडर करने के बाद उसे डीआरजी में भर्ती किया गया था।