“रन फॉर थैंक्स भिलाई” मैराथन दौड़ का आयोजन नेहरू नगर में, यह हम सब का गौरव: के के झा

0
201

1फरवरी 2020 भिलाई। उद्योगपति एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. के. झा ने शपथ फाउंडेशन द्वारा 2 फरवरी 2020 को नेहरू नगर में आयोजित “रन फॉर थैंक्स भिलाई” मैराथन दौड़ का स्वागत करते हुए कहा है कि आयोजकों ने इस कार्यक्रम के लिए नेहरू नगर को चुना यह हम सब के लिए गौरव की बात है।


उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक दिन भारत और रूस ने भिलाई इस्पात संयंत्र की स्थापना के लिए एग्रीमेंट किया था। भिलाई इस्पात संयंत्र के कारण ही आज देश के हर प्रांत से लोग भिलाई आकर बसे हैं।

भिलाई ने रोटी, कपड़ा, मकान एवं सम्मान सहित सब कुछ दिया है। आज हम जो भी हैं भिलाई के कारण है। भिलाई में रहने वाले लोगों ने शिक्षा, साहित्य, संगीत, कला, खेल, व्यापार, उद्योग, अभिनय, पत्रकारिता, राजनीति, इंजीनियरिंग, मेडिकल क्षेत्र में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है।

झा ने कहा कि भिलाई के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़कर सामाजिक समरसता,भाईचारे को स्थापित करने में यह मैराथन दौड़ काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

उन्होंने 2 फरवरी को कार्यक्रम स्थल भेलवा तालाब, गुरुद्वारा रोड, नेहरू नगर में प्रातः 8:00 भिलाईवासियों को उपस्थित होने की अपील की है खासकर नेहरू नगर में रहने वाले उद्योगपतियों एवं विशिष्टजनों से।

झा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उनके अलावा कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ व सम्मानित नेतागण भी भाग ले रहे हैं जिसके कारण यह मैराथन दौड़ काफी गरिमामय होगा।