जब अमेरिका के टैक्सास की सड़कों पर शुरू हुई अंधाधुंध फायरिंग.. हमले में मारे गए 5 लोग.. 21 घायल.. मची अफरा-तफरी..

0
77

अमेरिका के टेक्सास में मिडलैंड के पास ओडेसा इलाके में दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने बताया कि पहले हमलावरों ने एक ट्रक को हाइजैक किया और इसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान स्थानीय लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दिए।

-घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
-खबरों के मुताबिक, कई घायलों की हालत गंभीर है।
-फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
-इस दौरान एक हमलावर को सिनर्जी मूवी थिएटर के पास घेर लिया गया।
-जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी मारा दिया गया है।
-मारे गए हमलावर की उम्र 30 साल बताई जा रही है।
-फायरिंग की घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

-अमेरिका में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। -अगस्त के महीने में भी अमेरिका के टेक्सास और ओहियो में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं हुई थीं।
-इन घटनाओं में 29 लोगों की मौत हुई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
-गोलीबारी की यह दोनों घटनाएं 24 घंटे के भीतर हुई थीं।
-टेक्सास और ओहियो में हुई गोलीबारी की जांच के आदेश दिए गए थे।