“रमजान” लॉकडाउन के नियम के तरीके से मनाने की आवश्यकता: शमीम तिगाला

0
62

राजनांदगांव। शमीम तिगाला ने जिले और प्रदेशवासियों को रमजान मुबारकबाद दी है। शमीम तिगाला ने कहा कि पूरा विश्व कोविड-19 वायरस के संक्रमण की चपेट में है। चीन के वुहान से निकल कर इटली, स्पेन, अमेरिका के साथ विश्व के आधे से ज्यादा देशो में यह संक्रमण फैला हुआ है। कोरोना नामक इस वायरस का इलाज सभी देश खोज रहे है अभी इस संक्रमण का कोई इलाज नहीं है। इस बीच सभी देशों ने सामुदायिक दूरी बनाने के लिए जोर दिया है। यह वायरस व्यक्तियों में संपर्क से फैलता है। हमारे देश मे भी इसके बचाव के लिए बहुत से उपाय किये जा रहे है। भारत में अन्य देशो की तुलना में जनसँख्या का घनत्व ज्यादा है इस हेतु सम्पूर्ण देश मे लॉक डाउन कर सामाजिक दूरी रखने की सलाह दी गई है।

कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ते हुए हमें रमजान शांतिपूर्वक सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल का पालन करते हुए से मनाने की आवश्यकता है। देश भर के बुद्विजीवो ने इस संक्रमण से बचाव हेतु बहुत से उपाय सुझाये है। मेरी भी क्षेत्रवासियों से अपील है कि रमजान के इस पावन पर्व में हम पहले और अंतिम रूप से भारतीय है की राह पर चलते हुए देश को इस महामारी से दूर भगाने में सहयोग प्रदान कर और लोगो को प्रेरित करे।