धान खरीदी मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त…

0
103

31अक्टूबर 2019 परमेश्वर कुमार साहू (छुरा)।
जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का की खरीदी 60 धान उपार्जन केन्द्रो में किया जाएगा। कलेक्टर श्री श्याम धावड़े ने उपार्जन केन्द्रों की सतत् निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। ये नोडल अधिकारी खरीदी केन्द्रों में धान एवं मक्का की खरीदी की तैयारी एवं समुचित व्यवस्था की आरंभिक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु चेक लिस्ट में उल्लेखित बिन्दुओ के संबंध में आवश्यक व्यवस्था 5 नवम्बर 2019 तक पूर्ण कराएंगे। खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन उपरांत चेकलिस्ट में जानकारी भरकर जिला खाद्य कार्यालय में उपलब्ध कराएंये, साथ ही आबंटित उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन एण्ड्राइड एप्प के माध्यम से करेंगे। नोडल अधिकारी सहकारी समिति स्तर पर सही गुणवत्ता एवं माॅनिटर्रिंग सुनिश्चित करने गठित निगरानी समिति हेतु कलेक्टर द्वारा नामांकित अधिकारी भी होंगे। कलेक्टर के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी संबंधित धान उपार्जन केन्द्र में चेकलिस्ट के अनुसार समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे, नियमित रूप से उपार्जन केन्द्र में उपस्थित रहकर धान की गुणवत्ता, किसान की आवक पंजी अनुसार बारदाना प्रदाय एवं उसी क्रम में उपार्जन करना, मिलर्स, पीडीएस एवं नये बारदाने हेतु पृथक-पृथक धान की किश्मवार स्टेकिंग, डेनेज पर धान का संग्रहण एवं धान का परिवहन संबंधित कार्य का निष्पादन नियमानुसार कराने के लिए व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। साप्ताहिक जांच प्रतिवेदन कार्यालय कलेक्टर (खाद्य) शाखा में प्रति सोमवार प्रस्तुत करेंगे या शाखा के ई-मेल के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद विकासखण्ड के उपार्जन केन्द्र गरियाबंद के लिए नोडल अधिकारी श्री टी.आर नंद, कृषि विकास अधिकारी, नागबुड़ा हेतु श्री मनोहर रात्रे, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, बिन्द्रानवागढ़ हेतु श्री तरूण कुमार कश्यप ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, धवलपुर हेतु श्री डीपेश साहू, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, कोचवाय हेतु श्री पी.के. मण्डावी कृषि विकास अधिकारी, परसुली हेतु श्री डिगेन्द्र सोनटापा ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, मदनपुर हेतु श्री किशन कुमार कश्यप ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, पीपरछेड़ी हेतु श्री डिलेश्वर मार्गे कृषि विकास अधिकारी, बारूला हेतु श्री तोलेन्द्र कुमार कन्नौजे ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, दर्रीपारा हेतु श्री सतीश कुमार सोम ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, आमदी द हेतु श्री चित्रगुप्त कश्यप ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।
छुरा विकासखण्ड के उपार्जन केन्द्र सांकरा हेतु श्री एम.एस. कश्यप ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, पोंड़ हेतु श्रीमती सरोज केवंट ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, पाण्डुका हेतु श्री सोमेश शर्मा सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी, लोहझर हेतु श्री आर.के. आर्या ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, पंक्तियां हेतु श्री आर.एल. ठाकुर ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, खड़मा हेतु श्री हेमंत साहू ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, छुरा हेतु श्री एच.एस. ठाकुर, कृषि विकास अधिकारी, दुल्ला हेतु श्री गौरसिंह दीवान सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी, रसेला हेतु श्री संजय बघेल ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, सिवनी हेतु श्री गिरधारी लाल पटेल सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी, सोरीदखुर्द हेतु श्रीमती अल्का ध्रुव ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, अकलवारा हेतु श्री भगत सिंह ध्रुव सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी, रानीपरतेवा हेतु श्री वरूण साहू ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, पाटसिवनी हेतु श्री हीरालाल ठाकुर सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी व चरौदा हेतु श्री कार्तिक राम यादव सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी को नोडल बनाया गया है।
फिंगेश्वर विकाखण्ड अंतर्गत उपार्जन केन्द्र लोहरसी हेतु श्री के.आर ठाकुर सहायक विकास विस्तार अधिकारी, सहसपुर हेतु श्री आर.के. ध्रुव सहायक विकास विस्तार अधिकारी, रोहिना हेतु श्री प्रदीप देवांगन ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, कौंदकेरा हेतु श्री लीलाधर साहू ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, पोखरा हेतु श्री उज्ज्वल शर्मा ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, अरण्ड हेतु कुमारी लीना साहू ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, कोमा हेतु श्री विनोद त्रिवेदी सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी, बासीन हेतु श्री एम.एल. धुरंधर सहायक विकास विस्तार अधिकारी, देवरी हेतु मोहम्मद सकील मत्स्य निरीक्षक, जेंजरा हेतु श्री लीलाधर साहू ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, कोपरा हेतु श्री के.पी. साहू कृषि विकास अधिकारी, बेलटुकरी हेतु श्री अक्षय प्रताप भदौरिया ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, राजिम हेतु श्री के.के. साहू कृषि विकास अधिकारी, फिंगेश्वर हुेतु श्री सेवक राम साहू कृषि विकास अधिकारी एवं गुण्डरदेही हेतु श्री तरूण साहू ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, बोरसी हेतु श्री रेखराम साहू सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी, भसेरा हेतु कुमारी ममता गायकवाड़ ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, परसदा हेतु श्री देवश्री पटेल सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी, बेलर हेतु श्री महेन्द्र राव नायडु कृषि विकास अधिकारी, लचकेरा हेतु श्री रेखराम मोरे सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी, चरौदा हेतु श्री सहजाद हुसैन ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे।
देवभोग विकासखण्ड के उपार्जन केन्द्र देवभोग हेतु श्री नरेश मरकाम ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, निष्ठीगुड़ा हेतु श्री गजेन्द्र नवरंग ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, लाटापारा हेतु श्री गुरूवेन्द्र डहरे ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, झाखरपारा हेतु श्री बंसत कश्यप ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार मैनपुर विकासखण्ड के अंतर्गत उपार्जन केन्द्र अमलीपदर हेतु श्री श्याम सुन्दर ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, उरमाल हेतु श्री ठाकुर राम ध्रुव ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, काण्डेकेला हेतु श्री जे.एन. नाग ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, ढोर्रा हेतु श्री टिकेश्वर नेताम ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, तेतलखुटी हेतु श्री नंदलाल देव ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी, मैनपुर हेतु श्री बी.के. शांडिल्य कृषि विकास अधिकारी, जिडार हेतु श्री खिलेश्वर नागेश सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी, शोभा हेतु श्री चेतन लाल ध्रुव सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी एवं उपार्जन केन्द्र बम्हनीझोला हेतु श्री अशोक शर्मा सहायक आंतरिक लेखापाल कनिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।