भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने लिया नामांकन वापस, बीजेपी ने ली चैन की सांस.. प्रज्ञा को लेकर पीएम मोदी ने दिया था ये बयान.. पढ़िए..

0
73

भोपाल। मध्यप्रदेश की सबसे हॉट भोपाल लोकसभा सीट से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, चौंक गए ना लेकिन ये भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर नहीं है बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर हैं, जिन्होंने भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया है। नामांकन वापस लेने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि उन्होंने खुशी-खुशी बिना किसी दवाब के भाजपा और साध्वी प्रज्ञा के लिए यह कदम उठाया है। 

भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन

मीडिया सूत्रों के मुताबिक दोनों ही प्रत्याशियों का नाम एक होने की वजह से भाजपा को शक था कि कहीं मतदातागण गलतफहमी के चलते गलत बटन ना दबा दें, जिसकी वजह से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खुद प्रज्ञा ठाकुर को मनाने के लिए अपने घर बुलाया और उनसे इस मसले पर बात की और चुनाव ना लड़ने की अपील की, जिसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने चुनाव ना लड़ने का फैसला किया, इसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रज्ञा ठाकुर के घर पहुंचकर उन्हें भगवा शॉल भेंट करके उनका सम्मान भी किया, जिसकी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

साध्वी प्रज्ञा पर पीएम मोदी ने दिया था बड़ा बयान

आपको बता दें कि जिस दिन से भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से अपना प्रत्याशी घोषित किया है, उस दिन से ही साध्वी प्रज्ञा और भाजपा विरोधियों के निशाने पर हैं, साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी को लेकर हाल ही में पीएम मोदी ने भी बयान दिया था, एक न्यूज चैनल से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कोर्ट ने उनकी दावेदारी पर आपत्ति नहीं जताई है, साध्वी प्रज्ञा हिंदू आतंकवाद की थ्योरी के खिलाफ सिंबल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here