अब निगम के कर्मचारी अपने स्मार्टफोन में नहीं चाहते सेल्फी लेना, गेट के बाहर किया प्रदर्शन, 1 को अटेंडेंस नहीं लगाने का फैसला भी, वह क्यों पढ़िए खबर… 

0
102
29 नवंबर 2018 भिलाई। नगर निगम भिलाई के कर्मचारियों ने गुरुवार को अटेंडेंस के लिए लागू किए निष्ठा एप का विरोध किया। स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ और छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ नगर निगम भिलाई व अन्य यूनियनों के बैनरतले विरोध किया गया।
– कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री विष्णु चंद्राकर और छग कर्मचारी कांग्रेस के महासचिव व प्रवक्ता संजय शर्मा ने बताया कि पिछले छह-सात महीने से निगम के कर्मचारियों को अटेंडेंस में परेशानी हो रही है।
– अब 1 दिसंबर को सभी विरोध में अटेंडेंस नहीं लगाएंगे। गेट मीटिंग में महासंघ के अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर चंद्राकर, उपाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, वकील अहमद, शरद दुबे, श्वेता माहेश्वर, नितीलता विश्वकर्मा, नीलेश बांगड़े समेत अन्य मौजूद रहे।
– छग कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ के महासचिव संजय शर्मा ने बताया कि सेल्फी लेने के बाद फोटो को एप में अपलोड करना पड़ता है।
– कई बार एप रेंज नहीं बताता है। छुट्टी के लिए एप्लाई करने के बाद भी समायोजन नहीं होता है।
– ऐसी कई समस्या है, जिससे कर्मियों को परेशानी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here