अगर भाजपा की सरकार बनी तो विद्यारतन भसीन बन सकते हैं मुख्यमंत्री, ये बात हम नहीं कह रहे…भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय की भाभी चारूलता का है अनुमान, फेसबुक पर किया ये पोस्ट…

0
101

28 नवंबर 2018 भिलाई@ मनोज कुमार साहू। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय की भाभी चारूलता पांडेय एक बार फिर फेसबुक में राजनीतिक पोस्ट डालकर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार चारूलता ने अपने फेसबुक एकाउंट में अपलोड किया है कि, अगर भाजपा की सरकार बनी तो वैशालीनगर विधायक (अभी भाजपा के प्रत्याशी भी) विद्यारतन भसीन मुख्यमंत्री बन सकते हैं। यह खबर उन्होंने गोपनीय सूत्रों के हवाले से लिखी है। इस पोस्ट के बाद उनके एकाउंट में कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।


आपको जानकारी हो कि चारूलता ने वैशालीनगर से भाजपा से टिकट मांगी थी। टिकट भसीन को दी। इसके बाद भी चारूलता मैदान में डटते हुए नामांकन भर दिया। आखिरी समय में चारूलता ने नाम वापस लिया था। चुनाव खत्म होने के बाद चारूलता एक बार फिर सोशल साइट्स में एक्टिव हो गई हैं।

इस पोस्ट के बाद फेसबुक में किसने क्या कमेंट किया, पढ़िए…
– Rajendar Gour ने लिखा है- दुनिया में असंभव तो नहीं लेकिन वर्तमान में एबी संभव नहीं हो रहा है…
– Charu Lata Pandey ने एक कमेंट का जवाब देते लिखा है, सीएम बनाना विधायकों का काम है, depend करता है वो किसकी सुनेंगे, राजनीति और रणनीति दोनों का समावेश होना है, समय का इंतजार करिये, ऊंट किस करवट बेठेगा, कौन जानता है।
– Panna Lal Yadav ने लिखा है, राजनिती में 11 दिसम्बर एक नया सवेरा लाएगा, कितने राजनीतिक लोग का भविष्य बनेगा…
Satyendra Singh लिखते हैं, छत्तीसगढ़ में १५ साल सत्ता में मंत्री की सुविधा पाने वाले अब केन्द्र में जाकर देश को संभालें यहां राजनैतिक बवंडर बोने से वहां जाना अच्छा है।
– Satpal Satpal ने कमेंट किया है कि, आप कुछ लोग कुछ भी बोलो फिर कमल फिर से रमन।
– मयंक तिवारी ने लिखा है, अजय पटेल वन मंत्री बन सकते हैं अगर कोई सीट रिक्त हुई तो उप चुनाव जीत कर। सूत्र कोई विधायक अपनी सीट छोड़ सकता है उनके लिए।
Sanjjay Mishra ने लिखा है, बात में दम है… विधायक भी वही, महापौर भी वही, सांसद भी वही…घूमफिकर के सभी की दावेदारी उनकी ही है….और कोई पार्टी में नहीं.?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here