बढ़ गए अब गुड़-गोबर के भी भाव, जैविक खाद के रूप में बिकेगा इतने रुपए किलो

0
134

रायपुर। पहले अगर कोई काम बिगड़ जाता था तो लोग कहते थे सब गुड़ गोबर कर दिया। लेकिन अब इस कहावत के मायने बदल गए है। अब गुड़ और गोबर को मिलाकर बेहतरीन किस्म की जैविक खाद बनाई जाएगी और इसे सुपर कम्पोस्ट खाद के ब्रांड नेम के साथ बेचा जाएगा।

  • छत्तीसगढ़ के किसानों को यह खाद 6 रुपए किलो यानी 60 रुपए में 10 किलो की दर पर मिलेगी।
  • राज्य सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत प्रदेशभर के पशुपालक किसान गोबर बेच कर राशि जमा कर रहे हैं।
  • सरकार 2 रुपए किलो के रेट पर गोबर खरीद रही है। इस गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाई जा रही है।
  • किसान इसका उपयोग अपनी खेती के लिए कर रहे हैं। इसकी वजह से राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है।
  • गोठानों में वर्मी कंम्पोस्ट खाद तैयार करने के साथ अब राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र द्वारा विकसित कम लागत उत्पादन तकनीक, वेस्ट डिकम्पोजर का उपयोग करते हुए 40-45 दिनों में जैविक खाद (आर्गेनिक मेन्योर) तैयार कर इसे सुपर कम्पोस्ट ब्रांड के रूप में बेचा जाएगा।
  • इस पूरी कवायद का उद्देश्य है कि गोठानों में उपलब्ध गोबर से वर्मी कम्पोस्ट के अतिरिक्त कम लागत उत्पादन तकनीक से जैविक खाद तैयार करना है।